भोपाल: आईपीएस अफसरों की पदोन्नति के लिए आज हुई डीपीसी, जानिए स्पेशल डीजी, एडीजीपी, आईजी, डीआईजी के लिए किन नामो पर हुआ विचार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

भोपाल,28नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को पदोन्नत करने के लिए आज मंत्रालय में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में DPC हुई। इस DPC में 91 बैच के पांच IPS अफसर को ADG से स्पेशल डीजी पद पर पदोन्नति करने पर विचार किया गया।

आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को लेकर हुई डीपीसी बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और डीजीपी सुधीर सक्सेना मौजूद रहे।

स्पेशल डीजी और एडीजी के लिए इन नामों पर चर्चा

बैठक में स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी बनाए जाने के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। 1990 बैच की आईपीएस अफसर अनुराधा शंकर सिंह, विजय कटारिया, बीडी शर्मा तथा 1991 बैच के अफसर प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और अलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में एडीजी बनाने को लेकर भी विचार किया गया जिसमें 1999 बैच के अफसरों को एडीजी बनाया जा रहा है। एडीजी के पदों के लिए जिन अफसरों के नामों पर चर्चा की गई उसमें 1999 बैच की आईपीएस अफसर दीपिका सूरी, राकेश गुप्ता, निरंजन बी वायंगणकर के नाम हैं।

आईजी के लिए इन नामों पर विचार

आईजी के पद पर पदोन्नति के लिए 2006 बैच के जिन आईपीएस अफसरों के नामों पर चर्चा हुई है, उसमें रुचिवर्धन मिश्रा, चंद्रशेखर सोलंकी, एन चित्रा, राजेश हिंगणकर, अंशुमान सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद सक्सेना, मिथलेश शुक्ला, अनुराग शर्मा, आरआरएस परिहार, अनिल कुशवाह के नाम शामिल हैं।

यह अफसर बनेंगे डीआईजी

डीपीसी बैठक में डीआईजी के पदों पर पदोन्नति को लेकर भी अफसरों के बीच चर्चा की गई जिसमें अतुल सिंह, सत्येन्द्र शुक्ला, तुषारकांत विद्यार्थी, अमित सांघी, साकेत पांडे, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत खरे, मनीष अग्रवाल, आबिद खान, आशुतोष प्रताप सिंह, सिद्धार्थ बहुगुणा, निमिष अग्रवाल, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के नाम शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *