रतलाम: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई, 115 किलो ग्राम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
6 Min Read
|

रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है।

एसपी राहुल लोढा द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश खाखा के मार्गदर्शन में और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा निरी.ओ. पी. सिंह द्वारा मादक पदार्थो के परिवहन को रोकने हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे है।

कल 10 दिसंबर रविवार को मुखबीर सुचना मिली कि एक व्यक्ति डोडाचुरा के कट्टे लेकर कालुखेडा रोड, कांकड बगिचे के पास खडा है। जो चार पहिया वाहन पिकअप मे लोड करने एवं कही भेजने की फिराक मे हैं। मुखबीर सुचना पर सउनि. जसराज सिंह चंदेल द्वारा टीम के साथ कालुखेडा रोड, कांकड का बगिचा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर घेरा बन्दी कर मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक व्यक्ति को पकडा जिसके पास सात कट्टे मिले। जिसमे कुल डोडाचुरा 115 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 1,72,500 रूपये का भरा हुआ मिला।

पकडे गये आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम घनश्याम देवडा निवासी भाटखेडा थाना कालुखेडा का होना बताया । गिरफ्तार शुदा आरोपी घनश्याम देवडा से पुछताछ करने उसने बताया कि उसने यह डोडाचुरा उसी के गांव के रामनिवास कुमावत एवं रणछोड कुमावत से लेकर और स्वयं आरोपी घनश्याम देवडा ने अपना डोडाचुरा मिलाकर उसी के गांव पवन (सांसरी) व उसके एक अन्य साथी के कहने पर पवन की मोटर सायकल से काकड बगिचे के पास उक्त डोडाचुरा इक्कट्ठा कर किसी व्यक्ति को देने के लिए पिकअप का इंतजार कर रहा था। पवन ने कहा था कि बगीचे के पास इतंजार करना वहां पर गांव सेमलिया से भी एक व्यक्ति डोडाचुरा लेकर आयेगा।उस डोडाचुरा को भी शामिल कर लेना । इसलिए वह पवन के बताये अनुसार पिकअप वाहन व गावं सेमलिया से आने वाले डोडाचुरा का इतंजार कर रहा था कि इसी दौरान पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

घनश्याम देवडा पिता रणसिंह देवडा उम्र 34 साल निवासी भाटखेडा थाना कालुखेडा ।

रामनिवास पिता नरसिंह कुमावत उम्र 47 साल निवासी भाटखेडा थाना कालुखेडा।

रणछोड पिता कारू कुमावत उम्र 65 साल निवासी भाटखेडा थाना कालुखेडा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक ओ. पी. सिंह, सउनि जसराज सिंह चंदेल, प्र.आर. कमल परमार, आर. रवि कुमार, आर ललित जगावत, आर. अर्जुन चंदेल, आर. महेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

थाना नामली क्षेत्र मे 8 लाईन पर नाले मे पड़ी कार से जप्तशुदा डोडाचुरा के आरोपीयो का किया पर्दाफाश

रतलाम पुलिस ने नामली थाना अंतर्गत 8 लाइन पर नाले में गिरी कार से मिले डोडा चुरा के मामले का भी पर्दाफाश कर दिया है।

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि 19 नवंबर को थाना नामली पर सूचना प्राप्त हुई की 8 लाईन के चंदौड़िया नाले मे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी हुई । पुलिस द्वारा घटना स्थल से ब्रेजा कार क्रमांक GJ09BD7406 को नाले से निकाला गया। कार को चैक करते उसमे 06 बोरो मे डोडाचुरा पानी मे गीला होकर भरे पाये गये । उक्त कार एवं डोडाचुरा जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना नामली पर एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण की त्वरीत कार्यवाही करने हेतू अग्रीम विवेचना निरी.प्रिती कटारे द्वारा करते वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन मे टीम गठीत की गयी। विवेचना के दौरान जप्तशुदा कार के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने पर कार देवीसिंह उर्फ देवु पिता चंदनसिंह नि.बांधा गंगासरा थाना सेडवा जिला बाडमेरा की होना पाया गई। जिसे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुछताछ करते उक्त डोडाचुरा भवानीसिंह पिता प्रेमसिंह नि.ग्राम मुदड़ी जिला मंदसौर से डोडाचुरा लाना बताया । आरोपी भवानीसिंह पिता प्रेमसिंह उम्र 54 साल नि.ग्राम मुंदड़ी थाना वायडी नगर जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर उक्त डोडाचुरा के संबंध मे पुछताछ करते बताया की उसके पिता जी के नाम से अफीम का पट्टा है। पिता लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। पिता से छुपा कर डोडाचुरा रखा था जो आरोपी देवीसिंह को 19 नवम्बर को दिया। आरोपी देवीसिंह का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को उपयोग किया गया वाहन के दस्तावेज उसके निवास स्थान बाडमेर से जप्त किया जाना शेंष होकर विवेचना जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी

देवीसिंह उर्फ देवु पिता चंदनसिंह उम्र 40 साल नि.बांधा गंगासरा थाना सेडवा जिला बाडमेर राजस्थान

भवानीसिंह पिता प्रेमसिंह उम्र 54 साल नि.ग्राम मुंदड़ी थाना वायडी नगर जिला मंदसौर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *