
रतलाम,17दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एक पिकअप से 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ एसपी राहुल लोढ़ा के कार्रवाई के निर्देशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. जावरा शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा विक्रमसिंह चौहान की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर एक आरोपी मुजफ्फर उर्फ जफर पिता मोहम्मद खां मेव निवासी हसनपालिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से ग्राम अंगेठी मे 16 क्विंटल मादक पदार्थ के साथ घटना मे प्रयुक्त एक बोलेरो पीकप वाहन, नगदी 30 हजार रुपये एवं एड्रायड कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर प्रकरण मे आरोपी लालसिंह पिता रुपसिंह निवासी रीछा पडुनी (देवल्दी के पास) थाना अरनोद राजस्थान एवं एक वाहन चालक को आरोपी बनाया जाकर मामले मे एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।



