24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2024 को होगा,- क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन-, तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20दिसम्बर (खबरबाबा.काम)। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2024 तक होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में आयोजन समिति के खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न हुई। इसमें खेल मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वां खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर होंगे। बैठक में खेल संयोजक, सहसंयोजक स्कूलों से चर्चा कर खेल मैदानों की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यकता अनुसार मैदानों को तैयार कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में खेल संयोजक और सहसंयोजकों ने भी अपने सुझाव दिए। उक्त सुझावों के आधार पर समिति सदस्यों ने उन पर चर्चा कर निर्णय लिए।

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी। इसमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्टव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आयोजन समिति ने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाए।

स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आर.सी. तिवारी, देवेंद्र वाधवा, अखिलेश गुप्ता, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्तव, गुलाम मोहम्मद, प्रद्युम्न मजावदिया, अमरीक राणा, राकेश शर्मा, पप्पू मेहता, जितेंद्र धुलिया, जितेंद्र सिंह राणावत, बबलू तिवारी, नरेंद्र राव, कंवलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *