रतलाम: भाजपा ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी  का पुतला फुका

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 22 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आव्हान् पर रतलाम के जिला न्यायालय तिराहा पर शुक्रवार शाम टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया।

भाजपा द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सांसद ने देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की आपतिजनक मिमिक्री कर अपमान किया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जाट समाज मे आक्रोश व्याप्त है। पुतला दहन के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारीयों के साथ जाट समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान टीएमसी सांसद के खिलाफ जमकर नारेंबाजी की। पुतला दहन के दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी व जिला मीडिया सहप्रभारी नीलेश बाफना, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, राजेन्द्र लाला जाट, देवीलाल गुर्जर, प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, गोपाल राठी, रजनीश गोयल, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, पार्षद धर्मेन्द्र राका, जाट समाज के महासचिव एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, पवन जाट, सुखवीर सिंह चौधरी, नारायण जाट, प्रहलाद राठौड़, आशिष पाटीदार, राजेश माहेश्वरी, सलीम आरिफ, मनीष बैरागी, नन्दकिशोर कुमावत, राकेश परमार, गौरव त्रिपाठी, आशिष डागा, देवेन्द्र वाधवा, अभय कोठारी, भुपेन्द्र कावडिया, राजेन्द्र सिंह जाधव, संजय सांखला उपस्थित थें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *