रतलाम: 25 दिसम्बर से चलेगा रतलाम प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान,- इस वर्ष भी होगा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार समारोह- ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए भी  नगद राशि के पुरूस्कार की घोषणा

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|
रतलाम,24दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान 25 दिसम्बर से शुरू होगा। इस बार सिर्फ वर्तमान सदस्यों के नवीनीकरण के लिए ही अभियान चलाया जाएगा। उत्कृ ष्ट पत्रकारिता करने वालों को इस वर्ष भी नगद राशि के पुरूस्कार प्रदान किए जाएगें।
रतलाम प्रेस क्लब की बैठक शनिवार को पावर हाऊस रोड़ स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के अलावा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
रतलाम प्रेस क्लब के सचिव यश( बंटी ) शर्मा बताया कि प्रेस क्लब में इस बार के सदस्यता अभियान में फिलहाल नए सदस्यों के आवेदन नही लिए जाएगें। वर्तमान में जो सदस्य है ,उनका नवीनीकरण भी संस्था के निर्धारित नियम से ही किया जाएगा। सदस्यता अभियान 25 से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इसके लिए कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट को और सह प्रभारी सहसचिव मुबारिक शैरानी को नियुक्त किया गया। अभियान में उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय और सहसचिव रमेश सोनी सहयोगी के रूप में कार्य करेगें।
प्रेस क्लब के सदस्यता के लिए सदस्य 25 से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रात: 11.30 में दोप 1 बजे तक प्रेस क्लब कार्यालय में आवेदन लेकर शुल्क जमा कर सकेगें।

उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार समारोह होगा

प्रेस क्लब सचिव शर्मा ने बताया पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था के दिवंगतों पत्रकारों की स्मृति में रतलाम प्रेस क्लब के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार इस वर्ष भी अलग -अलग श्रेणियों में दिए जाएगें। वर्ष 2023 की सामाजिक सरोकार के मुद्दो पर श्रैष्ठ खबरों की प्रविष्ठियां आमंत्रित की जाएगी और नगद राशि के पुरूस्कार दिए जाएगें। 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2023 की उत्कृष्ठ खबरों का चयन प्रदेश के निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डीजिटल मीडिया की चयनित खबर के पत्रकार और फोटोग्राफी में चयनित फोटो पर फोटो जर्नलिस्ट को 11 हजार के नगद राशि के पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों के अलावा साप्ताहिक,पाक्षिक और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए भी एक पुरूस्कार की घोषणा स्वर्गीय ओमप्रकाश दवे पुरूस्कार की स्थापना की गई है। जिसके अन्तर्गत 11 हजार रूपए का पुरूस्कार दिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों में से भी एक को इस वर्ष स्वर्गीय लक्ष्मीदेवी आंनदीलाल मूणत स्मृति में नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रविष्ठियां प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला को प्रभारी और हेमंत भट्ट को सहप्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए ।

इन दिवंगतो की स्मृति में मिलेंगे पुरूस्कार

उत्कृष्ट पत्रकारिता के पुरूस्कार प्रिंट मीडिया में दिवंगत पत्रकार अमृत नलवाया, तेजमल लोढ़ा,पारस मूणत की स्मृति में दिए जाएगें। इलेक्ट्रानिक मीडिया के पुरूस्कार शांतिलाल कांठेड़, रामनाथ शुक्ल एवं रविन्द्र भट्ट की स्मृति में जबकि डीजिटल मीडिया के पुरूस्कार इन्दरमल कटारिया, रमेश शर्मा ,कैलाश बरमेचा की स्मृति में प्रदान किए जाएगें। उत्कृष्ट फोटो के लिए भगवतीलाल केलवा की स्मृति में 11 हजार का पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह रहे उपस्थित

बैठक में अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सचिव यश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र केलवा, सहसचिव रमेश सोनी, मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी के राजेश पोरवाल, दिनेश दवे, हेंमत भट्ट, चन्द्रशेखर सोलंकी, नीरज बरमेचा, दिव्यराजसिंह राठौर, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, विशेष आंमत्रित सदस्य पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, नीरज शुक्ला ,आरिफ कुरैशी, अदिति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *