रतलाम: विधायक चेतन्य कश्यप ने ली मंत्री पद की शपथ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां, हुई आतिशबाजी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,25दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में शहर विधायक चेतन्य काश्यप को शामिल किया गया है। श्री कश्यप ने सोमवार दोपहर को राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। श्री काश्यप के मंत्री बनने पर रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी की।

प्रदेश की नई सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन में रतलाम को भी प्रतिनिधित्व मिला है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप को मंत्री बनाए जाने से आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सोमवार दोपहर को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप सहित 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। श्री काश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

श्री काश्यप को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। इधर श्री काश्यप के शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई और आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *