रतलाम: मंत्री बनने पर चेतन्य काश्यप ने कहा-यह रतलाम की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है, कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का हर्षोल्लास के साथ स्वागत – अभिनंदन,कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम, 25 दिसंबर(खबरबाबा.काम) । रतलाम विधायक चेतन्य कुमार काश्यप का मंत्री बनने पर रतलाम के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हार-फूल और गुलदस्तों से हर्षोल्लास के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए रतलाम से भोपाल आये थे।


स्वागत के प्रत्युत्तर में श्री काश्यप ने कहा कि यह सम्मान रतलाम की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का है। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कृपा से प्राप्त हुआ है । श्री मोदी की रतलाम पर विशेष कृपा है ।

श्री काश्यप ने कहा कि इस सम्मान के साथ रतलाम को चहुंमुखी विकास के उच्चतम शिखर पर पहुंचाने और देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने का महती दायित्व भी आया है। जिसे पूरी लगन और मेहनत से हमें एक टीम के रूप में काम करके निभाना है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ यादव की आकांक्षाओं और अपेक्षा को पूरा करना हमारा दायित्व है। हम सब एक टोली के रूप में इन दायित्वों का निर्वहन करेंगे और सफल होंगे।

इसके पूर्व रतलाम के पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का स्वागत करते हुए संकल्प लिया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में उज्जैन संभाग की तीनों लोकसभा सीटों उज्जैन, झाबुआ-रतलाम और मंदसौर पर प्रचंड बहुमत से विजय श्री प्राप्त करेंगे ।

श्री काश्यप का रतलाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल और प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, रतलाम विधानसभा चुनाव के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा और युवा मोर्चा के विप्लव जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया ।

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित

रतलाम। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच कर संगठन के प्रति आभार जताया।

श्री काश्यप प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मिले और उन्हें नया दायित्व प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस मौके पर श्री काश्यप को मुँह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री काश्यप बाद में भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा से भी मिले और उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, पार्टी नेता प्रवीण सोनी,जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *