रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों की शहादत का वर्णन कार्यक्रम के माध्यम से किया।

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ,प्रधानाध्यापिका सरल माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को वीर बाल दिवस की जानकारी दी गई । बच्चों को बताया कि आनंदपुर साहिब की स्थापना श्री गुरु तेग बहादुर जी ने जून 1665 में की थी। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्र बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह थे, जिन्होंने मुगलों की बात नहीं मानी तथा धर्म परिवर्तन नहीं किया और अपना बलिदान दे दिया ।

बाबा अजीत सिंह के शरीर पर मुगल सैनीकौ ने हथियारो से 392 घाव कर दिए थे और उन्हें शहीद किया । वहीं छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को मुगलों ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया फिर भी दोनों बच गए उसके बाद मुगल सैनिकों ने बर्बरता करते हुए उन दोनों साहिबजादों के गले काट दिए जैसे ही उनके शहीद होने की खबर मुगलो की कैद में दादी माता गुजरी कौर को मिली तो उन्होंने ठंडे बुर्ज में ही अंतिम सांस ली।

साहबजादो की शहादत के बाद किसी ने उनके अंतिम संस्कार की हिम्मत नहीं की। वजीर खान के कोप से डरकर किसी जमींदार ने जमीन नहीं दी । दीवान टोडरमल ने साहबजादो के अंतिम संस्कार के लिए सारी जमा पूंजी जमीन खरीदने में खर्च कर साहब जादो का अंतिम संस्कार करवाया।

कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्राचार्य मेघा वैष्णव सहित सदस्य मौजूद थे। विद्यार्थियों को प्रसाद के रूप में दूध वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापिका सरल माहेश्वरी ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *