रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का 29 दिसंबर को होगा नगर आगमन, निकलेगी भव्य स्वागत रैली

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने भोपाल में श्री काश्यप का स्वागत किया।

रतलाम, 27 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर शुक्रवार को पहली बार रतलाम आएंगे।

श्री काश्यप दोपहर 12:15 सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। उसके पश्चात सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा।उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाहरपुरा से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारम्भ हो डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, धान मंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।

भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने भोपाल में श्री काश्यप का स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल , जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा नेता प्रवीण सोनी,भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से श्री काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *