रतलाम: राम गुरु की निश्रा में मुमुक्ष मोक्षा निर्मल भंडारी का आज्ञा पत्र भेंट

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,29दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामलाल जी मा.सा. के पावन सानिध्य में संयम पथ पर अंगीकार का भाव रखने वाली रतलाम की मुमुक्ष मोक्षा भंडारी द्वारा अपने माता-पिता व अपने परिवार की आज्ञा के साथ सामूहिक रूप से गुरु चरणों में पहुंचकर अपना आज्ञा पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना, समता युवा संघ, महिला मंडल,बहु मंडल, बालक मंडल ,बालिका मंडल सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुमुक्ष बहन व वीर परिवार की बहुत-बहुत अनुमोदना की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह आज्ञा पत्र नीमच जिला के चलदू गांव में गुरु चरणों में मुमुक्षु बहन के दादी संतोष बेन, पिता निर्मल भंडारी, माता पूनम भंडारी व परिवार द्वारा भेंट किया गया।

इनकी दीक्षा 5फरवरी को गुरु चरणों में होना संभावित है। साथ ही आचार्य श्री रामलाल जी म सा के सानिध्य में दिनांक 22 जनवरी 2023 को जावद जिला नीमच में मुमुक्ष भाई बहन संयम पथ पर अंगिकार होते हुए दीक्षा लेने जा रहे हैं। और भी कई भाई बहन 17 फरवरी को दीक्षा अंगीकार करेंगे जिसमे रतलाम की मुमुक्ष बहन कु. चहेती अभिषेक मूणत दीक्षा लेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *