रतलाम: जेएसजी एलाइट ने मेडिकल कॉलेज में शुरू किया सेवा प्रकल्प, मरीज के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी गादी और रजाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,30दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अपने सेवा प्रकल्प के क्रम में जैन सोशल ग्रुप एलाइट ने एक और सेवा कार्य हाथ में लिया है। शनिवार को आयोजन के साथ इस सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया।

ग्रुप के मीडिया प्रभारी समग्र जैन ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप एलाइट ने मेडिकल कॉलेज में आज से अपने सेवा कार्य की शुरुआत की है। ग्रुप की ओर से यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को ₹10 के नाम मात्र के शुल्क में रजाई और गादी उपलब्ध कराई जाएगी।

शनिवार को इस कार्य के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथियो के रूप में पद्म श्री डॉ लीला जोशी, जोन कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी और जेएसजी एमपी रीजन के अध्यक्ष प्रितेश गादिया एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ग्रुप के इस सेवा कार्य की सराहना की एवं प्रेरणा दी कि आगे भी ग्रुप एसे ही सेवा कार्य करते रहे।एवं सभी अतिथियों ने फीता काट कर इस कार्य का शुभारम्भ किया।

स्वागत भाषण ग्रुप के प्रेसिडेंट सिद्धार्थ डांगी ने दिया। कार्यक्रम संयोजक हर्ष मूणत, अशीष कोठारी और हर्षित लुनिया ने प्रोजेक्ट के बारे में उपस्थित जनों को जानकारी दी। अर्पित बोहरा और मोहित खिमेसरा ने आभार व्यक्त किया। एवं संचालन मोहिल चोपड़ा ने किया ।इस दौरान पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी को ग्रुप की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ गायत्री तिवारी ,कॉलेज अधीक्षक डॉ प्रदीप मिश्रा , ग्रुप के अध्यक्ष सिद्धार्थ डाँगी,सचिव अर्पित जैन ,मोहित ख़िमेसरा,मोहिल चोपड़ा,पी.आर.ओ समग्र जैन , हर्षवर्धन मूणत,उपाध्यक्ष श्रेयांश सकलेचा,कोषाध्यक्ष सौरभ मेहता ,पुनीत गादीया,ग्रुप सदस्य करूल मोदी,प्रक्षाल सेठ,पीयूष जैन,हर्षित लुनिया,प्रियेश कावड़िया,ऋषब मेहता,सारांश मेहता,अवि कोठारी,सृजल चप्रोत,शुभम् मांडोत,पुनीत चोरडिया,मयंक कोठारी,गौरव तलेरा मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *