भोपाल: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा- सामान्य प्रशासन, गृह, जनसंपर्क, औद्योगिक नीति एवं निवेश सीएम ने अपने पास रखें, जानिए किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

भोपाल,30दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है।

सामान्य प्रशासन, गृह, औद्योगिक नीति एवं निवेश, जनसंपर्क सहित कुछ अन्य विभाग सीएम ने अपने पास रखे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है। रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया गया है

मंत्रियों को मिले विभाग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव- सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा- वित्त, वाणिजयकर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा

कैबिनेट मंत्री

मंत्री कुंवर विजय शाह- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम

मंत्री राकेश सिंह- लोक निर्माण विभाग।

मंत्री करण सिंह वर्मा- राजस्व।

मंत्री उदय प्रताप सिंह- परिवहन, स्कूल शिक्षा।

मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी- संपतिया उइके।

मंत्री तुलसी सिलावट- जल संसाधन।

मंत्री एंदल सिंह कंसाना- किसान, कल्याण एवं कृषि विकास।

मंत्री निर्मला भूरिया- महिला एवं बाल विकास।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।

मंत्री विश्वास सारंग- खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण।

मंत्री नागर सिंह चौहान- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण।

मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर- ऊर्जा।

मंत्री राकेश शुक्ला- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा।

मंत्री चेतन्य काश्यप- सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम।

मंत्री इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण।

धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व।

दिलीप जायसवाल- कुटीर एवं ग्रामोद्योग।

गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)

लखन पटेल- पशुपालन एवं डेयरी।

नारायण सिंह पंवार- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास।

राज्यमंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

प्रतिभा बागरी- नगरीय विकास एवं आवास।

दिलीप अहिरवार- वन, पर्यावरण।

राधा सिंह- पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *