रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचकर की मुलाकात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,31दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कश्यप ने रविवार सुबह प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यहां श्री कोठारी परिवार द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

श्री काश्यप का पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी के साथ ही महेन्द्र कोठारी, सीमा सुराना, विकास कोठारी सहित अन्य परिवारजनों ने स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे – श्री काश्यप

मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी राजनैतिक दृष्टि से वरिष्ठ मार्गदर्शक है। उनसे सन् 1977-78 से पारिवारिक संबंध रहे है। म.प्र. के कैबिनेट मंत्री के रूप में नया दायित्व मिलने के बाद श्री कोठारी ने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया है, उनका लम्बा राजनैतिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। उनके मार्गदर्शन से हम भाजपा को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति देकर सबका विकास करेंगे।

भाजपा कार्यालय में भारत माता एवं पितृ पुरूषों को किया माल्यार्पण

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषोें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इससे पूर्व श्री काश्यप ने राजस्व कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचकर प्रांत प्रचारक बलीराम पटेल एवं विभाग प्रचारक विजेन्द्र गोटी से भेंट की।

जिला भाजपा कार्यालय में श्री काश्यप का जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *