प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया पदभार ग्रहण, रतलाम से पहुंचे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,1 जनवरी (खबरबाबा.काम)। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल स्थित मंत्रालय में सोमवार दोपहर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर रतलाम से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री काश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री काश्यप ने विधि-विधान से मंत्रालय कक्ष में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मंत्रालय एवं इसके कामकाज की जानकारी प्राप्त की। बाद में भाजपा नेताओं ने श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ जिला युवा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, राकेश नागर, दशरथ पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, गोविंद काकानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, पार्षदगण, हेमंत राहोरी, सुभेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट, पीरूलाल, महिला मोर्चा सदस्य अनिता कटारिया, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, नितिन तिवारी, संजय कसेरा, लघु उद्योग भारती के संदीप व्यास, मुकेश जैन, अनुज शर्मा, विजय कसेरा, श्रीकांत डोसी, सुदीप पटेल, निलेश पटेल ,अनिल पोरवाल आदि ने स्वागत किया।शैलेन्द्र मानावत, निर्मल लुनिया, सुशील जैन, अरविन्द मानावत, प्रदीप गोलछा, शैलेन्द्र सुरेका, आदित्य बोहरा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *