रतलाम: भाजयुमो में नमो एप विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर एवं नव मतदाता सम्मेलन के लिए नियुक्तियां, गौरव मूणत जिला प्रभारी नियुक्त 

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 3 जनवरी(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम द्वारा नमो एप विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी के साथ नव मतदाता सम्मेलन हेतु विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई। उक्त नियुक्तियां भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने की है |

जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि सभी नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की सहमति से की गई है। नमो एप जिला प्रभारी गौरव मूणत, जिला सह प्रभारी प्रतीक विजयवर्गीय, संदीप मौर्य को बनाया है | नव मतदाता सम्मेलन हेतु रतलाम शहर विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ कटारिया एवं संजय जाट, रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी रविंद्र पाटीदार एवं निलेश जायसवाल, जावरा विधानसभा प्रभारी राहुल उपमन्यु एवं देवेंद्र भारद्वाज, सैलाना विधानसभा प्रभारी गोविंद डामोर एवं सुरेश लबाना के साथ आलोट विधानसभा प्रभारी सौरभ पगारिया एवं नानालाल शाह को नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *