रतलाम: जिले में भी पुलिस थानों की सीमाओं का होगा पुन: निर्धारण, पुलिस प्रशासन ने आम जनता से 10 जनवरी तक मांगे सुझाव

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,4जनवरी(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिले में भी थानों की सीमाओं का पुनः निर्धारण किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि सीएम के निर्देश के अनुसार थानों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की जाना है। इसके लिए रतलाम पुलिस द्वारा जिले के समस्त थानों के अंतर्गत आने वाली आमजन से अपील की गई है, कि वर्तमान में ऐसे ग्राम जिनकी ग्राम व थानें के मध्य दूरी वर्तमान थाने से बहुत अधिक है, जबकि अन्य थानें की दूरी नजदीक है, ऐसे ग्रामों के नागरिक, आमजन एवं जनप्रतिनिधि ऐसे ग्रामों को चिन्हित कर सुझाव संबंधित थानें एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के माध्यम से दे सकते हैं, ताकि आमजन की सुविधा हेतु जिले के थानों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा के द्वारा बताया गया कि
युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही में जिन ग्रामों की दूरी वर्तमान मे जुडे थानें से अधिक है, उन ग्रामों को अन्य थानें जिसकी दूरी नजदीक है, उनसे जोड़े जाने की कार्यवाही की जाएगी।इस हेतु गणमान्य नागरिक, आमजन एवं जनप्रतिनिधि अपने सुझाव नोडल अधिकारी के माध्यम
से 10 जनवरी तक एसपी कार्यालय को भेज सकते हैं।

इन अधिकारियों को दिए जा सकते हैं सुझाव

1. अभिनव कुमार बारंगे, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम मो.नं. – 7049127295

2. अभिलाष कुमार भलावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रतलाम मो.नं. 7049127952

3. दुर्गेश आर्मो, नगर पुलिस अधीक्षक, जावरा मो.नं.- 7587621695

4. शक्ति सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा मो. नं.-7049127478

5.शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट मो. नं.-7049127984

6.पुलिस कंट्रोल रूम मो.नं.- 7049162265

7. राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम मो.नं.-7049127762

8. पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम मोबा. नं. – 7049100454

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *