रतलाम: गणतंत्र दिवस आयोजन तैयारियों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने कहा-सम्मानित किए जाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी वास्तव में उत्कृष्ट हो, विभागीय अधिकारी रखें ध्यान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 08 जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा सोमवार आयोजित बैठक में की गई।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी वास्तव में उत्कृष्ट हो, उनकी संख्या सीमित रहे। विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि उचित व्यक्ति को ही सम्मानित करने के लिए नाम प्रेषित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गरिमा के अनुकूल सांस्कृतिक आयोजन हो।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में जिला मुख्यालय पर चार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दी जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि झांकी निर्माण गुणवत्तायुक्त हो, विषय चिन्हित कर लिए जाएं। झांकियां मुख्य समारोह में सुबह से लेकर संध्या तक मैदान पर प्रदर्शित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित आर.आई. पुलिस द्वारा बताया गया कि आगामी 10 जनवरी से परेड की तैयारी की रिहर्सल की जाने वाली है। कलेक्टर ने अन्य संबंधित अधिकारियों को भी उनके विभाग की दायित्व के संबंध में अवगत कराते हुए निर्देशित किया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *