हैरान कर देने वाला मामला: 4 साल के बेटे की हत्या कर बैग में लाश लेकर जा रही थी एआई कंपनी के सीईओ, पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी महिला 2021 के लिए AI Ethics में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|||

9जनवरी(खबरबाबा.काम)। गोवा में एक हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है। जिसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला 2021 के लिए AI Ethics में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं।
जानकारी के मुताबिक, एक 39 वर्षीय महिला सीईओ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने नॉर्थ गोवा में अपने बेटे की हत्या की और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई। हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है।
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सूचना सेठ के रूप में की गई है।सूचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था। सूचना सेठ ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने रूम से चेकआउट किया तो साफ-सफाई करने आए कर्मचारी ने खून का धब्बा देखा। सोमवार, 8 जनवरी की सुबह सूचना सेठ अपना बैग लेकर जिस रूम से वापस जाने के लिए निकली थीं, उस रूम के बाहर ही खून के ये धब्बे मिले।
सेठ ने सोमवार को अकेले कमरे से बाहर निकली और होटल के कर्मचारियों से बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा।स्टाफ ने फ्लाइट लेने की सलाह दी मगर सूचना सेठ ने टैक्सी के लिए कहा। स्टाफ ने बताया कि बार-बार सुचना टैक्सी बुक करने पर जोर दे रही थी। स्टाफ ने गौर किया कि उसका बेटा गायब है। उनके जाने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ ने उनके अपार्टमेंट में खून के धब्बे भी देखे थे।

बेटा साथ नहीं था

स्टाफ ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसने टैक्सी ड्राइवर को बुलाया और सेठ से बात करने के लिए कहा। जब सूचना सेठ से बेटे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह एक दोस्त के साथ था और एक भी पता दिया, जो फर्जी निकला।

ड्राइवर को वापस बुलाया गया

शक के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर को वापस बुलाया और कोंकणी में बात की।ऐसा इसलिए किया गया ताकि सूचना सेठ समझ ना पाए। फिर पुलिस ने ड्राइवर से कैब को चित्रदुर्ग के निकटतम पुलिस स्टेशन की ओर मोड़ने के लिए कहा।

पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस ने सूचना सेठ को स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया और उनके बेटे के शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस को शव सुचाना के बैग के अंदर मिला, जिसके साथ सुचाना सेठ यात्रा कर रही थी।
Mindful AI Lab के लिंक्डइन पेज के अनुसार, सूचना सेठ 2021 के लिए AI Ethics में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं।उनके खुद के लिंक्डइन अकाउंट में कहा गया है कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो थीं और एक डेटा साइंटिस्ट थीं, जिनके पास डेटा साइंस टीमों को सलाह देने और स्टार्ट-अप और उद्योग अनुसंधान प्रयोगशालाओं में मशीन लर्निंग समाधानों को स्केल करने का 12 वर्षों से अधिक का अनुभव था।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *