रतलाम: न्यायालय में पहुंचा जहर भरा लिफाफा और पत्र, मचा हड़कंप, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,9जनवरी(खबरबाबा.काम)। मंगलवार दोपहर को जिला न्यायालय परिसर के एक न्यायालय में पत्र के साथ जहर भरा लिफाफा पंहुचने से हडकम्प मच गया। न्यायिक अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मुग्धा कुमार के न्यायालय में मंगलवार दोपहर डाक के द्वारा एक लिफाफा पंहुचा। जब न्यायाधीश ने यह लिफाफा खोला तो इसमें एक पत्र के साथ जहर की पुडिया भी थी।

व्यवहार न्यायाधीश मुग्धा कुमार ने इस घटना की सूचना तत्काल जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान को दी। सूचना मिलते ही जिला न्यायाधीश व अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी मुग्धा कुमार की कोर्ट में जा पंहुचे। मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, स्टेशन रोड थाना प्रभारी बी.आर. वर्मा भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस अधिकारियों ने जहर की पुडिया और पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।

न्यायालय में जहर भरा लिफाफा पंहुचने से पूरे न्यायालय में हड़कप मच गया। मुग्धा कुमार के न्यायालय के सामने अभिभाषकों की भीड जमा हो गई।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि पुलिस ने पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 326, 328 और 332 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम दशरथ शर्मा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के परिवारिक विवाद से जुड़ा कोई मामला न्यायालय में चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *