रतलाम: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,12जनवरी(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार सुबह स्कूल बस से हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बस ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सैलाना बस स्टैंड पर हुआ। ब्रिज पर से निजी स्कूल बस आ रही थी। बस ने शिवगढ़ निवासी लखन पिता बसंतीलाल प्रजापत की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लखन और पिता बंसीलाल दोनों गिर गए। जिसमें बेटे लखन पिता बसंतीलाल की मौत हो गई वहीं पिता बसंतीलाल घायल हुए हैं।दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत बेटे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिता पुत्र रतलाम में सामान लेना आए थे। इनकी शिवगढ़ में दुकान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *