रतलाम: वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए वन विभाग द्वारा शिविर का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,16जनवरी(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग ईको पर्यटन बोर्ड भोपाल द्वारा वन परिक्षेत्र शिवगढ़ अंतर्गत सामान्य मंडल रतलाम में वन मंडल अधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी के निर्देशानुसार दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

16 एवं 17 जनवरी को विद्यालय छात्र एवं छात्राओं का अनुभूति कार्यक्रम सह जागरूकता शिविर का आयोजन राजापुरा माताजी वन विश्राम गृह ईको पर्यटन केंद्र राजापुरा माताजी पर किया जा रहा है। आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावटी की 60 छात्राओं एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावटी के 60 छात्रों एवं पांच शिक्षक द्वारा भाग लिया गया। 17 जनवरी को शासकीय कन्या एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ को 120 विद्यार्थी का आयोजन होगा। शिविर में विद्यार्थियों को वन्य प्राणी एवं उनके संरक्षण तथा पर्यावरण से जागरूक किया एवं अनुभूति शिविर में थीम “मैं भी बाघ” हूं रखी गई।

शिविर में वन परिक्षेत्र अधिकारी महोदय शिवगढ़ ए के नागोरिया ,वन परिक्षेत्र सहायक रावटी मोहनलाल निनामा एवं बीट प्रभारी रावटी अनिल चौधरी एवं बीट प्रभारी बिलडी उमेश मोयल वन परिक्षेत्र सहायक शिवगढ़ माणक चंद चारेल उपस्थित रहे। जिला वन समिति अध्यक्ष शरद डोडियार, राजापुरा माताजी सरपंच बद्रीलाल मावी एवम ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *