जैन सोशल ग्रुप एलाईट का नववर्ष मिलन समोराह धूमधाम से संपन्न।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||||||

रतलाम,17जनवरी2024। जैन सोशल ग्रुप एलाईट रतलाम परिवार द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में मिलन समोराह का आयोजन किया गया। शानदार आयोजन में ग्रुप के लगभग 100 दम्पंती सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

ग्रुप के मीडिया प्रभारी समग्र जैन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की नववर्ष पर ग्रुप परिवार का मिलन समोराह रविवार को आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत प्रभु मंगलाचरण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी। ग्रुप पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।

अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी , सचिव मोहित ख़िमेसरा एवं अर्पित जैन द्वारा ग्रुप के द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।इसके पश्चात पदाधिकारियों द्वारा तपस्वियों का बहुमान किया गया ।

सम्पूर्ण पारिवारिक माहौल में सम्पन्न आयोजन को निऑन थीम बेस पर रखा गया जिसमे सभी दम्पति सदस्यों द्वारा आकर्षक वेश भूषा में भाग लिया गया। आकर्षक डांस फ्लोर , सेल्फी पॉइंट्स , वेलकम गेट ,शानदार गेम्स एवं सुस्वादिस्ट व्यंजनों को ग्रुप परिवार द्वारा काफी सराहा गया।एवं 2 गेम्स के विजेता में से पहले गेम के विजेता जयेश-आयुषी चौपड़ा रहे एवं दूसरे गेम के विजेता करूल-अक्षता मोदी रहे जिन्हें कार्यक्रम के को-स्पान्सर रिया फैशन,मूणत मेडिकल स्टोर,एंजेल गर्ल्स वियर द्वारा उपहार दिया गया।

सम्पूर्ण एलाईट परिवार द्वार नववर्ष के स्वागत में जोरदार डांस किया गया ।अंत में प्रभु आदिनाथ और प्रभु नेमिनाथ के ध्यान के साथ ही नववर्ष का स्वागत किया गया।

ग्रुप परिवार के सभी पधादिकारियो द्वारा सफल आयोजन के लिए ग्रुप परिवार को बधाई प्रेषित की। अंत में सचिव द्वारा आभार माना गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *