रतलाम: थाने से पुलिस जीप ले जाने के मामले में सब इंस्पेक्टर सहित चार लाइन अटैच, जांच में लापरवाही सामने आने पर और पर भी गिर सकती है गाज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,17जनवरी(खबरबाबा.काम)। दो युवको द्वारा शहर के स्टेशन रोड थाने के पुलिस वाहन को ले जाकर रंगदारी करने के मामले में एएसपी राकेश खाखा ने स्टेशन रोड थाने पर पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों को लाइन अटैच कर दिया है। जांच में लापरवाही सामने आने पर और लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि लाइन अटैच होने वालों में थाने के सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्रसिंह व दो आरक्षक नीरज चौहान व याकूब शामिल है। एएसपी के अनुसार यह अभी प्रारंभिक कार्रवाई है। आगे जांच में यदि और लोगों की लापरवाही सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

ज्ञातव्य है कि 14-15 जनवरी की रात को स्टेशन रोड थाने से दो युवक पुलिस की जीप लेकर स्टेशन रोड क्षेत्र स्थित एक होटल पर पहुंचे थे, और होटल संचालक से रंगदारी कर वसूली का प्रयास किया था। इस मामले में होटल संचालक की रिपोर्ट पर आरोपित युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

इधर युवकों द्वारा थाने से जीप ले जाने के मामले में उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह ने जांच कर एक्शन लेने के निर्देश दिए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *