रतलाम: ‘मेरा रतलाम-मेरी अयोध्या’-22 जनवरी को आध्यात्मिक गतिविधियों, भजन संध्या और सांस्कृतिक कला प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन, भाजपा नेता जुबिन जैन ने किया सभी को आमंत्रित
रतलाम,19जनवरी(खबरबाबा.काम)। 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” में शहर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को 5:30 बजे दो बत्ती ,चौपाटी क्षेत्र में होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता जुबिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व में फैले सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की अयोध्या में सेवा करने वाले कारसेवकों के सम्मान और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सभी नगरवासियों को आनंद प्रदान करने वाले एक महत्वपूर्ण धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु
– धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
– भक्तिभाव आनंद से भरी भजनों की प्रस्तुति
– भक्तिभावपूर्ण रामकथा नृत्यनाटिकाओ का मंचन
– अत्यंत रोमांचक रामकथा का शौर्य पराक्रम से भरा मलखंभ प्रदर्शन
– सांस्कृतिक कला प्रस्तुतियां
जुबिन जैन ने बताया कि सभी नगर वासियों की सक्रिय भागीदारी के साथ महाआरती होगी। साथ में आकर्षक रंगारंग आतिशबाजी, भक्ति प्रेम से सरोबार श्री राम पंचायत का प्रेम प्रसाद का भी आयोजन होगा।
दो बत्ती चौपाटी “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” क्षेत्र में शाम 5:30 से आयोजन की शुरुआत होगी। भाजपा नेता जुबिन जैन ने अधिकाधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।