रतलाम: सैलाना में अवैध वसुली और लूट करने वाले दो बदमाशो पर की गई एनएसए की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,19जनवरी(खबरबाबा.काम)। सैलाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध वसूली एवं लूट की वारदात करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों बदमाशों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की गई है।

सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा एसडीओपी सैलाना ईडला मौर्य के मार्गदर्शन मे सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता‌ मिली है ।

सैलाना क्षेत्रान्तर्गत थाने के लिस्टेट बदमाश संदीप जाट व उसके साथी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर के द्वारा आम जन मानस व फुटकर व्यापारियो को डरा धमका कर अवैध वसुली व गुण्डा गर्दी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी । आरोपीगणो द्वारा17 जनवरी को भ लूट व चाकू बाजी की घटना की है। आरोपी संदीप 28 साल व हर्ष उर्फ हर्षवर्धन 18 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना जिला रतलाम के विरुध्द कोई सभ्य नागरीक उसके भय के कारण सुचना नही कर पाते है। यहां तक की इसके विरुद्ध न्यायालय मे गवाही देने से भी डरते है। इसके आंतक से क्षेत्र की जनता अपने आप को असुरक्षित महसुस करती है। कोई भी नागरिक उक्त आऱोपियों द्वारा सताये जाने पर शिकायत करता है तो वह स्वंय अथवा अपने गुंडे साथियों के द्वारा मारपीट कर नागरिको को डरा धमका देता है जिसके कारण शांती प्रिय लोग इसके आतंक से शिकायत करने मे गम्भीर रुप से भयभीत रहते है। इसी कारण आरोपीगण के विरुध कोई शिकायत नही करते है ।

अपने फैलाये इस आतंक के दम पर आरोपीगण मध्यम वर्गीय फुटकर व्यापारियों से अवैध वसुली करते है। उसकी बात नही मानने पर व्यापारियों को उनके घर के सामने व बीच चौराहे पर ले जाकर मारते है। तथा अपना आतंक फैलाने के लिये उस मारपीट को सोशल मिडीया पर वायरल करते है, कि कोई और उसके सामने खड़ा न हो सके। आरोपीगण के आतंक से भयभीत कई आमजन व फुटकर व्यापारी तो अनावेदक के डर से सैलाना छोड़ कर जाने की तैयारी कर रहे है।

पुलिस द्वारा सतत निगरानी कर जन प्रतिनिधियो के माध्यम से आम जनता में शांती स्थापित करने का प्रयास अपराध घटीत होने के बाद से लगातार किये जा रहे है ।

पुलिस अधीक्षक रतलाम के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रतलाम के द्वारा आज राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निरोध आदेश जारी किया जिसे दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *