रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप एलाईट द्वारा श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह दवाई एवं मिठाई वितरण।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,21जनवरी(खबरबाबा.काम) जैन सोशल ग्रुप एलाईट रतलाम द्वारा 22 जनवरी को लगभग 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन सुबह 9:30 बजे”अपना घर आश्रम” (जो कि लावारिस लोगो को एक साफ सुथरा कर, अच्छा जीवन व्यापन कराया जाता है) धोलावड रोड पर जरूरी दवाइयां , रोज मर्रा की वस्तुए एवं मिठाइयों का ग्रुप के द्वारा सेवार्थ भाव से वितरण किया जावेगा एवं रामधून के साथ जश्न मनाया जाएगा।

जैन सोशल ग्रुप एलाईट रतलाम के अध्यक्ष सिद्धार्थ डाँगी ने बताया कि संस्था के द्वारा जरूरी दवाइयां , रोज मर्रा की वस्तुए एवं मिठाइयों के वितरण के साथ-साथ रामधून के भजनों का संचार होगा। जिसमें सभी युवाओं से आग्रह है कि इस दिन को भक्तिमय बनाने हेतु अवश्य पधारे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ डाँगी, मोहित ख़िमेसरा,अर्पित जैन, समग्र जैन,मोहिल चोपड़ा,हर्षवर्धन मूणत,पुनीत गादिया,सौरभ मेहता,श्रेयांश सकलेचा,प्रियांश जैन,अक्षय बरबेटा, करूल मोदी, पीयूष गांधी ,प्रियेश चपड़ोत अंकित मेहता,आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में सहभागिता देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *