रतलाम: रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विद्यार्थियों का रेलवे अस्पताल में शैक्षणिक भ्रमण 

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,29जनवरी(खबरबाबा.काम)। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रतलाम के डिप्लोमा फार्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने रेलवे अस्पताल रतलाम का शैक्षणिक भ्रमण कर, अस्पताल की पेथोलॉजी लेब में आर.बी.सी एवं डबलू.बी.सी गणना के बारे में नवीनतम उपकरणों के संचालन की प्रक्रिया को समझा । साथ ही साथ दवाइयों के भंडारण एवं फिजियोथेरेपी विभाग की विभिन्न प्रक्रियाओं, मशीनो एवं यंत्रों के बारे में अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया।

रेलवे अस्पताल के हरेन्द्र सिंह, नर्सिंग ऑफिसर एवं लेब असिस्टेंट का अस्पताल भ्रमण में सहयोग रहा। मुख्य मार्ग दर्शक हरेन्द्र सिंह एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने बताया की इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रायोगिक ज्ञान की अभिवृद्धि होती है। लाईव प्रैक्टिकल देखने से स्टूडेंट्स में प्रैक्टिकल ज्ञान एवं उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

विद्यार्थियों के एक दिवसीय भ्रमण का नेतृत्व कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, विजिट प्रभारी प्रो. शगुफ्ता खान, प्रो. नीलम जोशी, प्रो.काजल टांक, एवं प्रो. नुजहत कुरेशी के सहयोग से संपन्न हुआ।

रॉयल कॉलेज ने रेलवे अस्पताल के इस स्टूडेंट्स विजिट के लिए चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट सिम्मी गुप्ता एवं अन्य प्रशासनिक तकनीकी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *