रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12वीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,29जनवरी(खबरबाबा.काम)। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12वीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह अरविन्द मार्ग स्थित खालसा सभागृह में संपन्न हुआ।

समिति प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह भामरा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि कैलाश व्यास ,समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। प्रारंभ में शिक्षकों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्वागत गीत गया।

अतिथि का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला ,सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा ,स्पोर्ट कन्वीनर व प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा समिति सदस्य हरजीत सलूजा, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने बच्चों को जीवन जीने की कला सिखाई है। बच्चे समय प्रबंधन का महत्व समझे तथा उसे जीवन में उतारे, इससे वे हमेशा सफलता हासिल करेंगे। सफलता हासिल करने का जुनून छात्रों में होना चाहिए।

मुख्य अतिथि कैलाश व्यास ने कहा कि असफलता को मन का बोझ ना बनाएं बल्कि असफलता से प्रेरणा ले।स्वयं का पुनरावलोकन करें और गलती को ना दोहराएं, बस फिर सफलता आपसे दूर नहीं है। उम्र का यह पड़ाव बहुत नाजुक और महत्वपूर्ण है।इस समय आपके भविष्य का मार्ग तय हो रहा होता है। एक और मन भावनाओं से ओत प्रोत होता है वहीं दूसरी ओर कुछ कठोर निर्णय भी लेना होते हैं। ऐसे में गुरुजन और माता-पिता आपके सबसे उत्तम सलाहकार और मार्गदर्शक हैं।उनकी बातों को कभी भी अनदेखा न करें।

उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी के छात्रों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मिस्टर जीटीबीए गर्वित राठौर तथा मिस जीटीबीए यामिनी चौधरी रही, रनरअप अनमोल गुप्ता व जाह्नवी सोनी रहे।मिस्टर प्रिंस चार्मिंग आदित्य मांडोत, मिस जॉर्ज प्रिंसेस भूवी भट्ट रही। विजेताओं को अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति ने अतिथि कैलाश व्यास का सम्मान भी किया।

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये । कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने व आभार समिति सचिव अजीत छाबड़ा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *