रतलाम जिले में पहली बार पहुंची ED की टीम, जानिए कहां हुई प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम पहली बार रतलाम जिले तक पहुंची है।खबर जिले के जावरा से है जहां वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज नामक कंपनी में ED ने दबिश दी हैं। इस फैक्ट्री को पहले अंबिका फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था।

ED के अधिकारियों ने सुबह से कंपनी में डेरा जमाया रखा। कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया। सूत्रों की माने तो फैक्ट्री में करीब तीन गाड़ियों में 7 से 8 अधिकारी पहुंचे हैं। उनके साथ ही जावरा ओद्योगीक थाने की पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल इस मामले में ED की कार्रवाई जारी है। हालांकि पूरे मामले की अधिकृत रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है नहीं कोई आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार है।

उल्लेखनीय की जावरा में वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्ट्री है। जहां पर ED के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे पहुंच कर कार्यवाही शुरू की और किसी मामले को लेकर जानकारी जुटाने में लग गए। ED के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों ने फैक्ट्री पर सुबह से डेरा जमाए रखा। शाम तक यह कार्रवाई जारी रही। इस दौरान कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया‌ सिर्फ फैक्ट्री का मौजूदा स्टाफ ही यहां पर उपस्थित रहा। इसके साथ ही यहां पर बाहर से आने वाले लोगों की भी एंट्री बंद कर दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *