रतलाम: झाबुआ से लौटते वक्त पूर्व विधायक दिलीप मकवाना के वाहन पर पथराव, 8 लेन पर हुई घटना, पूर्व विधायक ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता दिलीप मकवाना के वाहन पर गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे पथराव की घटना हुई है। पूर्व ग्रामीण विधायक ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी है।
रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को वह कार्य से झाबुआ जिले के मेघनगर गए थे। वहां से लौटते हुए शाम करीब 7:00 बजे माही नदी के पास एट लेन पर उनके वाहन पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। वाहन के आगे ड्राइवर की सीट के पास पूर्व विधायक बैठे हुए थे और इस ओर के कांच पर पथराव हुआ। वाहन के कांच के टुकड़े उनके कपड़ों पर भी आए। पथराव के बाद उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे। यहां पूर्व विधायक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वाहन के चालक ने लिखित में शिकायत दी है।

8 लेन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक ने जताई चिंता

घटना के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने 8 लेन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 8 लेन आम जनता के लिए काफी अच्छी सुविधा है, लेकिन शाम 7:00 बजे जिस तरह से पथराव हुआ है, वह चिंताजनक है। 8 लेन पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत होना चाहिए।

2 दिन पूर्व नामली फोर लेन पर हुआ था पथराव

ज्ञातव्य है कि 2 दिन पूर्व रात में नामली थाना अंतर्गत फोरलेन पर भी यात्री वाहनों पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया था। अभी तक इस मामले में भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। 8 लेन और फोरलेन पर इस तरह पथराव की घटना चिंता का विषय है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *