रतलाम: शिवगढ़ थाने के बाहर किसान ने पीया जहर, अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है मामला

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,2फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के शिवगढ़ थाने के बाहर एक किसान ने शुक्रवार को जहर पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान ने पूर्व सरपंच के भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है।

शिवगढ़ के कालाखेत में रहने वाले किसान भाणजी पारगी (50) का मोहल्ले के ही एक परिवार से बच्चों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 25 जनवरी की रात लीमजी और उसके परिवार ने भाणजी और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट शिवगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी।

भाणजी के बेटे गोपाल ने बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे फिर मारपीट की गई। ऐसा पहले भी हुआ है। इसकी शिकायत करने वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद किसान ने बाजार जाकर जहर खरीदा। वापस थाने आए। यहां थाना परिसर में पड़ी बेंच पर बैठकर जहर पी लिया। थाने में मौजूद डायल-100 के पायलट ने किसान को ऐसा करते देख जहर की शीशी छीनकर फेंक दी। पुलिस अपने वाहन से उसे अस्पताल ले गई।

इधर शिवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई नहीं करने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि किसान से की गई मारपीट पर आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया गया था। बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। भाणजी तीन और लोगों पर केस कराना चाह रहे थे, उन्हें समझाया था कि जांच के बाद नाम दर्ज किए जाएंगे। आज वे थाने आए, कुछ बात नहीं की और जहर पी लिया। पुलिस पर एक्शन नहीं लेने के आरोप सही नहीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *