रतलाम: सेवा कार्य के साथ उत्साह से मनाया गया पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी का जन्म दिवस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,3फरवरी(खबरबाबा.काम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और अनेक सामाजिक संगठन एवं मित्र मंडल द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर त्रिवेणी स्थित जीवदया समिति द्वारा संचालित गौशाला में गौ सेवा ,अलकापुरी चौराहे पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर द्वारा श्रमिक वर्गों के साथ अल्पाहार वितरण , स्वर्गीय कुशाभाऊ जी ठाकरे की स्मृति में संचालित स्वर केंद्र पर निर्धन गरीब व्यक्तियों को मिठाई वितरण, सराफा व्यापारी संघ, राठौर तेली समाज, जिला चिकित्सालय में राकेश सकलेचा मित्र मंडल द्वारा इनवर्टर प्रदान किया गया।

रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महापौर प्रहलाल पटेल, पूर्व महापौर डा सुनीता यार्दे, शेखर यादव, महेंद्र कोठारी, मेहरबान सिंह मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, जवाहर व्यायामशाला के गौरव जाट, बीजेपी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, यतेंद भारद्वाज, जयेश राठौर, अशोक जैन लाला, दिनेश पोरवाल, बद्रीलाल परिहार, रणजीत सिंह राठौर, राजेंद्र राठौर, राजेंद्र पाटीदार, गौरव त्रिपाठी, हितेश कॉमरेड, तपन शर्मा, पवन सोमानी, पत्रकार राजेश जैन,जोश चाको,इंगित गुप्ता,राजेश मूणत ,कीर्ति बड़जात्या,रवि चंडालिया, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप राठौर बड़नगर, पूर्व पार्षद सत्यदीप भट्ट, अरुण राव, गोपाल सोलंकी, श्रमिक नेता मधु पटेल,कमल जैन, इरशाद मंसूरी, महेश सोलंकी, लक्ष्मीनारायण धरवा, पार्षद कसेरा, अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ता द्वारा श्री कोठारी का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *