रतलाम: बाजना के जंगल में नवविवाहिता का शव मिलने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, जबरन साथ ले जाने का विरोध करने पर की हत्या, लूटे गहने, आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। बाजना क्षेत्र के जंगल में एक युवती के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या कर उसके चांदी के गहने भी लूटे गए थे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी राहुल लोढा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी के अनुसार मृतिका नवविवाहिता थी।आरोपी उस पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था और घटना के दिन उसे जबरन अपने साथ ले जा रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की हत्या कर दी और उसके गहने लूट लिए।

यह है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को बाजना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती का शव बरामद किया गया। एसपी राहुल लोढा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतिका की शिनाख्त प्रमिला पति भारत डोडियार 22 वर्ष के रूप में हुई। नवविवाहिता से जुड़ा मामला होने पर एसपी राहुल लोढा के निर्देशन, एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू हुई।

जांच में सामने आया कि ग्राम घाट खेड़ा निवासी राजू खराड़ी मृतिका के पीछे पड़ा था और शादीशुदा होने के बाद भी अपने साथ रखने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद जब पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मृतिका प्रमिला का विवाह 16 दिसंबर 23 को ग्राम चंद्रगढ़ के भारत डोडियार के साथ हुआ था। विवाह के पूर्व से ही आरोपी राजू युवती के पीछे पड़ा था। राजू स्वयं भी शादीशुदा है। इसके बाद भी वह प्रमिला को अपने साथ रखने के लिए दबाव बना रहा था। 8 फरवरी को प्रमिला ससुराल से अपने मायके इमलीपाड़ा आ रही थी। पति भारत और फूफा ससुर मनोहर उसे बजाना में बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से वह लापता थी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतिका को अपने साथ घटनास्थल ले गया था। वहां से उसने अपने परिचित मुन्ना को बोलोरो गाड़ी लेकर बाजना आने के लिए कहा। इसके बाद वह मृतिका को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। मृतिका ने विरोध किया और राजू को एक चांटा मार दिया। इस पर गुस्से में आरोपी राजू ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी और उसके द्वारा पहने गहने भी लूट कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *