रतलाम: मुलाकात हुई, क्या बात हुई….? भोपाल में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजपा नेताओं की मुलाकात

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||||||

रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आज भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन एवं भाजपा नेता प्रवीण सोनी के साथ भोपाल जाकर मुख्यमंत्री एवं संगठन के नेताओं से मुलाकात की।


पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन एवं भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने भी सीएम से भेंट की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन करते हुए रतलाम आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम ने भी उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी मुलाकात की। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *