
रतलाम,14फरवरी(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने एक स्थान पर दबिश देकर जुआं खेलते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 हजार 300 रुपए से अधिक की राशि बरामद की गई है।

एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर माणकचौक थाना पुलिस द्वारा हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम से कुल 19 जुँआरियो को पकड़कर धारा 13 सार्वजनिक जुँआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
पुलिस के अनुसार दबिश में कमल पिता भेरूलाल 42 साल, वसीम पिता सलीम खान 40 साल,पारस पंवार पिता प्रकाश पंवार 26 साल,नरेन्द्र पिता नंदकिशोर 23 साल ,रफीक पिता शकिल खां उम्र 27 साल,मोहन पिता कोदर निनामा 55 साल,रवि पिता कैलाश मालवीय उम्र 33 साल,राजेश पिता चांदमल उम्र 53 साल ,मुकेश पिता रूगनाथ उम्र 42 साल,शेखर पिता तुलसीराम 19 साल निवासी,ईदरिस खां पिता कय्युम खां उम्र 36 साल, राकेश पिता बाबूलाल उम्र 34 साल, आसिफ पिता फैय्याज खान उम्र 30 साल,कालू पिता बालुजी उम्र 40 साल, मुकेश पिता गंगाराम उम्र 38 साल,संजय पिता पारसमल जैन उम्र 51 साल, धर्मेन्द्र पिता कन्हैयालाल 34 साल, जितेन्द्र पिता हरीनारायण नायक उम्र 26 साल और संदीप पिता कपील 19 साल को जुआं खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है।


