रतलाम: राम गुरु की जय जयकार के साथ निकला मुमुक्षु बहन चहेती मूणत का वरघोड़ा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,15फरवरी(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के सानिध्य में 17 फरवरी को निंबाहेड़ा में संयम पथ पर अंगीकार होने जा रही दीक्षार्थी बहन चहेती मूणत का वरघोड़ा आज साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के नेतृत्व में निकला।

वरघोड़ा दीक्षार्थी के निवास स्थान श्रीमालीवास से प्रारंभ होकर नाहरपुरा,धान मंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमूखीपुल होते हुए हनुमान रुंडी पर पहुंचा। तत्पश्चात दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन करते हुए सभी भाई बहन ने उनके संयम पद की अनुमोदना की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि दिक्षार्थी बहन के बड़े पापा पारस मूणत, अशोक पिरोदिया, साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना के नेतृत्व में यह वरघोड़ा प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संघ के मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चंदन पिरोदिया, कपूर कोठारी, चंदनमल छाजेड, पूनमचंद कोठारी, अतुल बाफना, विकास छाजेड़, अशोक पिरोदिया, सुमित कटारिया, राजेश सियार, प्रकाश नांदेचा, निर्मल लूनिया, सुशील गोरेचा, प्रसनजीत बोहरा, रमेश कटारिया,श्रेणिक मांडोत व संघ की सभी इकाइयों के अध्यक्ष सचिव पंकज मूणत, पवन गोरेचा, प्रीति मूणत,पूजा मूणत ,किरण चंडालिया, सुधा बोहरा ऋषभ मूणत जय बाफना, इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत,कमल पिरोदिया, मणिलाल घोटा, अभय चोपड़ा, सुनील कोठारी, राकेश देवड़ा, रमनलाल पिरोदिया, कीर्ति कासवा, हर्षित कासवा आदि समाज जन उपस्थित थे। वरघोड़े में अलग अलग स्थानों पर दीक्षार्थी बहन का बहुमान किया गया व राम गुरु की जय जयकार के जय घोष करते हुए दीक्षार्थी बहन की जय जयकार के साथ बरघोड़ा संपन्न हुआ। तत्पश्चात् दीक्षार्थी परिवार द्वारा स्वामिवात्सल्य का आयोजन किया गया। रात्रि 9बजे दीक्षार्थी बहन का विदाई समारोह उनके निवास स्थान से रहेगा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *