रतलाम: कथित तांत्रिक द्वारा तंत्र क्रिया के नाम पर महिला, उसकी बेटी और बहन से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,18फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। एक तांत्रिक पर तंत्र क्रिया के नाम पर महिला, उसकी बेटी और चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी तांत्रिक गढ़ा धन निकालने का लालच देकर कुछ दिनों से पीड़ित महिला के घर में ही रह रहा था। पीड़ित महिला ने आज आस पड़ोस और रिश्तेदारो को जानकारी दी,जिसके बाद लोगों ने कथित तांत्रिक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार कथित तांत्रिक आरोपित बलवीर सिंह ग्राम बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एक सप्ताह पहले किसी काम से आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर उसकी पीड़ित परिवार के एक सदस्य से मुलाकात हुई थी। तांत्रिक ने उसे गढ़ा धन निकालने का कहा था।

इसके बाद पीड़ित परिवार से तांत्रिक ने उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर उन्हें अपने झांसे में फंसाया और उनके घर जाकर रहने लगा। पीड़ितों के अनुसार तांत्रिक ने उन्हें गले में बांधने के लिए कथित ताबिज दिए थे। इसके बाद महिला के पति व पुत्र पर दबाव बनाकर मेहंदीपुर मंदिर दर्शन करने भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार तांत्रिक ने उनसे कहा था कि घर पर महिलाएं ही रहेगी, तभी वहा तांत्रिक क्रिया कर पाएंगे। पति व पुत्र बाहर चले गए। उधर, आरोपित तांत्रिक बलवीर सिंह ने महिला को पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया। अचेत होने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि इसी प्रकार उसने उनकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ भी दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर वह चाकू-छूरी लेकर धमकाता भी रहता था। आरोपी की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है।

इनका कहना है

आलोट में तंत्र क्रिया के नाम पर एक कथित तांत्रिक द्वारा महिला, उसकी बेटी और बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर रही है।

-राहुल लोढा,एसपी रतलाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *