रतलाम: रुपए जमा करने के लिए बैंक काउंटर की लाइन में खड़े व्यक्ति के बैग से अज्ञात बदमाश ने 2 लाख से अधिक के राशि उड़ाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत रुपए जमा करने के लिए एक बैंक काउंटर की लाइन में खड़े व्यक्ति के बैग में रखे दो लाख 21 हजार से ज्यादा रुपए चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन रोड पुलिस थाना में फरियादी उत्सव पिता गजेन्द्र ओझा निवासी अलकापुरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक फरियादी उत्सव ओझा ने बताया कि वह सीएमसी इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में एटीएम केश लोडिंग एवं केश पिकअप का काम करता है। सोमवार शाम उसने एवीएम फायनेंस लिमिटेड फ्रीगंज से दो लाख 21 हजार 280 रुपए की नगदी एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए पहुंचा था। फरियादी के मुताबिक उक्त रुपए लेकर जब वह स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक पर जमा कराने पहुंचा तब बैग को देखा तो उसमें नगदी रखी हुई थी।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह रुपए जमा कराने के लिए बैंक में काउंटर के सामने बैग लेकर कतार में खड़ा था। कतार में उसके आगे चार- पांच लोग और इंतजार कर रहे थे। वह अपने नंबर का इंतजार कर रहा था। बातचीत के दौरान उसने बैग को देखा तो उसमें रखी नगदी सहित कंपनी की आडईडी कार्ड नदारद मिला। रुपए कब उसके बैग से गायब हो गए खुद उसे भी पता नहीं चल पाया। आसपास तलाश भी की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बाद में फरियादी ने थाने पहुंच पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।

स्टेशनरोड थाना पुलिस ने फरियादी उत्सव ओझा की रिपोर्ट पर दो लाख 21 हजार 280 रुपए की चोरी का मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 में दर्ज किया है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की वस्तुस्थिति जांच कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *