रतलाम: Follow up-फर्जी नक्शे से दूसरी कॉलोनी के भुखंड की रजिस्ट्री कराने का मामला- जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आई तो उन पर भी होगी कार्रवाई,जल्द होगी गिरफ्तारी: एसपी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||||
फाइल फोटो

रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर की मोहन नगर कॉलोनी के फर्जी नक्शे से पड़ोस में स्थित दूसरी कॉलोनी के भूखंड की अवैध तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में यदि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि मोहन नगर कॉलोनी का फर्जी नक्शा तैयार करवाकर बगल की विवेकानंद कॉलोनी के प्लाट फर्जी तरीके से बचने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने में धोखाधड़ी और कुटरचित दस्तावेज तैयार करने का अपराधी प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में मोहन नगर गृह निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकांत जैन और सचिव अनिल झालानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। एसपी ने बताया कि इसमें से सूर्यकांत जैन की मृत्यु हो चुकी है। दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी। एसपी ने कहा कि इस मामले की जांच में यदि प्रकरण में किसी अन्य की भूमिका भी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक मोहन नगर गृह निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकान्त जैन और सचिव अनिल झालानी ने मोहन नगर के लिए नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत कालोनी के नक्शे से अलग एक नक्शा तैयार करवाया गया और दूसरी कालोनी की भूमि में अवैध भूखण्ड कायम कर उन्हे अन्य लोगों को बेच दिया गया। इस मामले में नगर एवं ग्राम निवेश तथा कालोनी सेल द्वारा जांच किए जाने तथा स्थल निरीक्षण किए जाने के बाद ये तथ्य सामने आए।

धोखाधडी का यह मामला अलग अलग स्तरों पर की गई शिकायतोंं की जांच के बाद अजागर हुआ। स्वामी विवेकानन्द गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर शिकायत की थी, कि उनकी कालोनी के भूखण्ड को अवैध रुप से बेचा जा रहा है। इसके अलावा ज्योति नगर निवासी श्रीमती सुषमा चतुर्वेदी ने 11 अप्रैल 2023 को जनसुनवाई में कलेक्टर रतलाम को शिकायत की थी कि उन्होने स्वामी विवेकानन्द कालोनी के 705 वर्गफीट का भूखण्ड क्रय किया था और इसकी रजिस्ट्री भी करवाई थी, लेकिन उन्हे अध्यक्ष मनीष शर्मा द्वारा इस भूखण्ड का कब्जा नहीं दिया जा रहा है।

नगर निगम के उपयंत्री मनीष कुमार तिवारी ने कालोनी सेल द्वारा कराई गई जांच के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाने को प्रतिवेदन देकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का निवेदन किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *