रतलाम: राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम आए, जानिए पत्रकारों से चर्चा में क्या कहा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,22 फरवरी(खबरबाबा.काम)। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम आएगी। यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली। इस दौरान पटवारी ने प्रेसवार्ता भी ली।

पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी के नाम पर भाजपा चुनाव लड़ती है लेकिन एक भी गांरटी पूरी नही करती है। इस विषय पर कोई भी भाजपा नेता मुझसे बहस कर सकता है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसानो के लिए एमएसपी की गांरटी दी है।

राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा के आंमत्रण ठुकराने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम हमारे आराध्य है। कांग्रेस के नेता को पीएम मोदी या अन्य नहीं बताएगें कि रामलला के दर्शन करने कब जाना है। हमारी आस्था है, हम जाएगें, बार -बार जाएगें। राम यात्रा लेकर भी हम जाएगें।

पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर पटवारी ने कहा वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होने कभी नही कहा वो कांग्रेस से जा रहे है। ये सब मीडिया ने चलाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि दो महिने में 15 हजार करोड़ का कर्ज और क्राइम दर तीस साल में सर्वाधिक है। ये उनकी उपलब्धि है।

उन्होने कहा कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *