इंदौर में लूट की बड़ी वारदात-IOC डिपो मैनेजर के घर घुसे बदमाश, चाकू की नोक पर जेवर और पैसे लूटे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

इंदौर,23फरवरी(खबरबाबा.काम)। इंदौर में शुक्रवार तड़के लूट की बड़ी वारदात हो गई। कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC)के डिपो मैनेजर के घर में बदमाश घुसे। मारपीट कर परिवार को बंधक बनाया। चाकू की नोंक पर जेवर और कैश लूटे। भागते समय कार भी ले गए। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि कार की आखिरी लोकेशन धार के पास मिली है। बदमाश कार धार के आगे ही छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पुलिस लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा कर रही है।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, कालिंदी गोल्ड निवासी IOC डिपो मैनेजर पुष्पेन्द्र मित्तल के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। पांच से ज्यादा बदमाश तड़के 4.30 बजे पुष्पेंद्र के घर दरवाजा तोड़कर घुसे। मैनेजर की नींद खुली तो शोर मचाया। बदमाशों ने कमरे में घुसकर पुष्पेंद्र के परिवार को बंधक बना लिया। चाकू से डराकर गले की चेन और अंगूठी छीनी। फिर कैश और दूसरे गहने निकाले। घटना के वक्त पुष्पेंद्र के दो बेटे भी घर पर ही थे।

जानकारी के मुताबिक, IOC डिपो मैनेजर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। सुबह 4.30 बजे बदमाश घर में घुसे। मैनेजर के हाथ पर बदमाशों ने डंडे से वार किया। पुष्पेन्द्र चीखते हुए उठे। मैनेजर ने देखा तो 4-5 लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके सामने खड़े थे। बदमाशों के हाथ में प्लाई, डंडा और पत्थर था। सभी बदमाश हाथ में ग्लब्स पहने थे। इसके बाद बदमाशों ने मैनेजर से कहा घर में रखा कीमती सामान हमें दे दो।

डर के कारण मैनेजर ने बदमाशों से कहा, हमारे साथ मारपीट मत करना। जो भी सामान चाहिए ले लो। मैनेजर ने अपनी और पत्नी की अंगूठी बदमशों को दे दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे नगदी 10-12 हजार रुपए, पत्नी के कान की रिंग, सोने की चेन, कैनन कंपनी का डीएसएलआर कैमरा अलमारी से ले लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *