रतलाम: सड़क पर खड़ी क्रेन से बाइक सवार युवक टकराया, मौके पर ही मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,28फरवरी(खबरबाबा .काम)। शहर के समीप पलसोड़ा फंटे के यहां बीती रात सड़क पर खड़ी क्रेन से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह मृतक का पीएम हुआ।

जानकारी के अनुसार गांव पलसोड़ा निवासी अंकित (27) पिता दिनेश पांचाल मंगलवार शाम को पलसोड़ा से रतलाम की ओर आ रहा था। पलसोड़ा फंटे से आगे रतलाम की तरफ रोड पर खड़ी क्रेन से बाइक सहित टकरा गया। मौके पर ही अंकित की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे। एंबुलेस से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का बड़ा भाई भी बेहोश हो गया। उसे भी तत्काल मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती किया। बुधवार सुबह शव का पीएम हुआ।

दो साल पहले हुई शादी

मृतक के काका कमल पांचाल ने बताया कि अंकित की शादी 29 अप्रैल 2022 को हुई है। घर में बड़ा भाई और उनका परिवार है। पिता दिनेश का निधन 2011 में हो चुका है। मृतक की कोई संतान नहीं थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *