रतलाम: मोती नगर में वृध्दा की हत्या, पहन रखे चांदी के आभूषण भी गायब, पुलिस जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,3मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर के मोतीनगर इलाके में एक अस्सी वर्षीय वृद्धा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हत्यारों ने वृद्धा के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। मृतिका चांदी के गहने पहनती थी,जो हत्या के बाद से गायब है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,मोतीनगर निवासी अस्सी वर्षीय भूलीबाई पति बाबूलाल सिंघाड सुबह अपने कमरे में मृत पाई गई। उसके पडोस में रहने वालों ने रविवार सुबह उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे। पडोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि भूली बाई कई सालो से अकेली रहती थी और भिक्षावृत्ति करती थी। शनिवार रात को करीब ग्यारह बजे वह पास में स्थित कुष्ठरोगियों की बस्ती से भोजन करके आई थी और घर में सोई थी। आज सुबह उसे मृत अवस्था में देखा गया।

उसके आस पडोस की महिलाओं ने बताया कि वह पैरों में चांदी के कडे पहनती थी और चांदी का बोर भी सिर पर पहनती थी,लेकिन उसके पास से कोई गहना बरामद नही हुआ। इससे आशंका है कि हत्यारों ने हत्या के बाद उसके गहने उतार लिए होंगे। बताया जाता है कि मृतिका अकेली रहती थी। उसके एक पुत्र की कुछ सालों पहले मौत हो गई थी। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी राहूल लोढा समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *