रतलाम: पूरे जिले में आयोजित हुआ ‘पुलिस जनसंवाद’, शहर में डीआईजी और एसपी ने सुनी समस्याएं और मांगे सुझाव

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,3मार्च(खबरबाबा.काम)। कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने, सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने आज जनसंवाद में आमजन से चर्चा कर उनकी समस्याएं पूछी और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सुझाव भी मांगे।

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में रविवार को डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित पुराने कन्ट्रोल रूम पर जन संवाद का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बारंगे, शहर के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद आदि, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित हुए। जिले के समस्त थानों एवम चौकीयो में भी दोपहर 12 बजे से 02 बजे “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद आदि, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित हुए।

“पुलिस जनसंवाद” में आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव प्राप्त किये गए तथा पुलिस कार्यप्रणाली के बारें में उन्हें अवगत कराया गया। “पुलिस जनसंवाद” के माध्यम से समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है, इसकी जानकारी भी उपस्थित गणमान्य नागरिकों को दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *