रतलाम: जिला चिकित्सालय मे दो वृद्ध महिलाओं के कुल्हे के जोडों की जटिल सर्जरी हुई सफल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 5मार्च (खबरबाबा.काम)। शासकीय जिला चिकित्सालय रतलाम में दो वृद्ध महिला गीताबाई तथा जमना बाई के कूल्हे के जोड़ का सफल ऑपरेशन ट्रामा सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

उल्लेखनीय है कि दोनों वृद्धाओं की उम्र 80 साल से ऊपर है, वही एक महिला को 500 शुगर होने के बाद भी डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद दोनों वृद्ध महिलाओं को डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा वाॅकर के सहारे फिजियोथेरेपीस्ट मैडम की देखरेख में चलाया गया।

सर्जरी के बाद दोनों महिला मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन जटिल ऑपरेशन को करवाने में निश्चितना विशेषज्ञ डॉक्टर महेश मौर्य ने महिती भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि, डॉक्टर भूरिया द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में इसके पूर्व भी कई जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक कर मरीज को अपने पैरों पर चला कर भेजा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *