MP politics: सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के 12 नेता BJP में शामिल, जानिए किसने छोड़ा हाथ का साथ 

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

भोपाल,9मार्च(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल से सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस को बड़ा नुकसान

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शनिवार को अल सुबह ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे।

संजय और विशाल कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं ने भाजपा नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। कमलनाथ सरकार में दोनों ही नेताओं की खासी लोकप्रियता रही। कांग्रेस विधायक रहते हुए संजय शुक्ला ने इंदौर विधानसभा एक में कई बड़े काम करवाए। देपालपुर में विशाल पटेल ने भी अपना खास प्रभाव छोड़ा था। कांग्रेस नेता संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल हैं। दोनों के पुश्तैनी व्यापार और जमीन जायदाद हैं। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं और उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। विशाल का खेती और जमीनों का मुख्य व्यापार है।

संजय शुक्ला ने भाजपा से जुड़ने के बाद कहा कि भाजपा मेरा परिवार था और मैं अब वापस अपने परिवार में आ गया हूं। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा।

यह नेता हुए भाजपा में शामिल

सुरेश पचौरी

विशाल पटेल

गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी

संजय शुक्ला

अर्जुन पलिया

आलोक चंसोरिया

कैलाश मिश्रा

योगेश शर्मा

अतुल शर्मा

सुभाष यादव

दिनेश ढिमोले

सुभाष यादव ब्लॉक अध्यक्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *