रतलाम: पुलिया से नाले में गिरी कार-एक की मौत, शिवगढ़ शादी में आया था परिवार- रात को बासिन्द्रा जा रहे थे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)। रात में एक कार असंतुलित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। कार में महिला और बच्चे भी सवार थे जो बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना रात ग्यारह बजे के लगभग रावटी-शिवगढ़ रोड स्थित बायड़ी गांव की बताई जा रही है। हादसे में कल्याणपुरा थाने के गांव झायड़ा रहवासी निलेश पिता कमलसिंह नायक (33) की मौत हो गई। शिवगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।मेडिकल कॉलेज में युवक का पोस्टमार्टम हो रहा है।

शिवगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक निलेश परिवार के साथ शादी समारोह में आया था। बताते हैं कि वह रात को पत्नी और बच्चे के साथ शिवगढ़ से बासिन्द्रा में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि कार असंतुलित होकर शिवगढ़ के रास्ते बायड़ी के नाले में जा गिरी। कार पानी भरे नाले में गिरने से उसमें सवार पत्नी और बच्चे तो सही सलामत बच गए, उन्हें मामूली खरोच आई लेकिन निलेश की गंभीर चोट आने से मौत हो गई।

टायर फटने से बस दुर्घटनाग्रस्त

इसेक अलावा राजस्थान की ओर जा रही एक निजी बस भी टायर फटने से असंतुलित होकर सडक़ छोड़ गड्ढे में उतर गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटे आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से जोधपुर जा रही जैन ट्रेवल्स की बस नामली के पास बड़ौदा फंटे के निकट पहुंची थी कि अचानक बस का टायर पट गया जिससे बस असंतुलित होकर गड्ढे में उतर गई है। हादसे कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि दो तीन यात्रियों को इलाज के लिए घटनास्थल से रतलाम भेजा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *