
रतलाम,11मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने 21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पिछले 48 घंटे में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की यह तीसरी करवाई है।
एसपी राहुल लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक लेकर जाने की मुखबिर सूचना पर भैसाना फंटा महु नीमच रोड पर नाकाबन्दी की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति मुखबीर सूचना अनुसार आते दिखा, जिसे घेराबन्दी कर रोका। नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम जगदीश पिता कमजी मीणा उम्र 37 साल निवासी रलई थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया। जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 21 ग्राम ब्राउन शुगर ( स्मैक) मिली। जिसे मौके पर जप्त कर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी।


