परिवार रतलाम में- चोर ने फायदा उठाया,सैलाना में सूने मकान में चोरी की वारदात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

सैलाना,14मार्च(खबरबाबा.काम)। सैलाना में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हो गई। बदमाश आलमारी को खोलकर कीमती सामान पर हाथसाफ कर गए।

अनिल प्रजापत निवासी जूनावास रंगवाड़ी मोहल्ले ने बताया कि वह कल रतलाम थे। घर पर कोई नहीं था। मकान का ताला चटकाकर बदमाश घर में घुसे। चोरों ने कीमती सामान के लिए आलमारी को पूरी तरह खंगालकर आलमारी का सामान तितर-बितर कर दिया। बदमाश आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथसाफ कर गए।

बदमाश यहां से मंगलसूत्र, पायजेब सहित अन्य जेवर के अलावा नगदी तकरीबन आठ हजार रुपए चुरा ले गए। चोरी का पता सुबह नौ बजे उस समय चला जब परिजन सैलाना पहुंचे तो मकान का ताला टूटा पाया। अंदर देखा तो आलमारी खुली और सामान बिखरा था। जेवर के लिए बदमाशों ने गेहूं की कोठी को खंगाला। चोरी का पता चलते ही इसकी सूचना सैलाना थाना पुलिस को दी। चोरों ने इसी क्षेत्र में एक आईसक्रीम गाड़़ी को भी निशाना बनाया। बदमाश ऊंकारलाल गुर्जर की सांवरिया आईसक्रीम की गाड़ी में घुसे । बदमाशों ने गाड़ी के गल्ले को तोडक़र उसमें से नगदी रुपया चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *